Wednesday, April 29, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़मनोरा मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का दो दिवसीय कार्यशाला...

मनोरा मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

जशपुर (मनोरा):
जशपुर जिले के मनोरा मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, कार्य पद्धति, वैचारिक अधिष्ठान एवं तकनीकी माध्यमों के उपयोग पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न सत्रों की अध्यक्षता प्रभाकर यादव, राजकपूर भगत, रंजीत भगत, आरती सिंह, पंकज जायसवाल, भजू नंदन नायक, बाबूलाल सिंह एवं देवधन नायक ने संयुक्त रूप से की।

वहीं, वक्ता के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिन्हा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश नंदे, जिला भाजपा महामंत्री मुकेश शर्मा, एसटी मोर्चा अध्यक्ष श्यामलाल भगत, पूर्व जनपद अध्यक्ष गोविंद राम भगत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शांति भगत, सोशल मीडिया प्रभारी विनोद निकुंज एवं अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष हदीश अंसारी ने अपने विचार व्यक्त किए।

बलरामपुर जिला संगठन प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिन्हा ने कार्य विस्तार की दृष्टि विषय पर कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर तक विस्तार आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश नंदे ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसकी विचारधारा पर आधारित होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध रहकर कार्य करने की प्रेरणा दी।

जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने इतिहास एवं विकास विषय पर प्रकाश डालते हुए संगठन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि एवं विकास यात्रा को विस्तार से समझाया और वर्तमान में संगठन की भूमिका को रेखांकित किया।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शांति भगत ने सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कार्यकर्ता आम जनता तक योजनाओं की सही जानकारी पहुंचाएं, जिससे पात्र हितग्राहियों को अधिकतम लाभ मिल सके।

कार्यशाला का कुशल संचालन शरद चौरसिया एवं रंजीत भगत ने संयुक्त रूप से की।

उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि दो दिवसीय कार्यशाला में मण्डल प्रभारी रूपेश सोनी,
विकास प्रधान,रामदास यादव ,राधेश्याम यादव, सुखनाथ जी,परिंदा गुप्ता, सिया राम ,महेश शाही ,रितु यादव, पूर्व श्रीमती सुषमा सिंह,अरविन्द सिंह जी,चन्द्र शेखर स्वर्णकार, मुन्ना सिंह, श्रीमती आरती सिंह, भुनेश्वर नायक, नमन जैन, आशिक अंसारी, नरेंद्र भगत ,श्रीमती कांता भगत, श्रीमती सलमा भगत,श्रीमती जगपती भगत कृष्णा बुनकर , परमानंद सिंह, बासुदेव राम , सुखनाथ राम, नंदकुमार यादव देव कुमार नायक सहित बूथ कार्यकर्ता से लेकर भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई और संगठन को मजबूत बनाने हेतु उपयोगी जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes