Saturday, May 2, 2026
No menu items!
HomeBlogइन्दिरा चौक से विभिन्न प्रमुख मार्गों के उन्नयन एवं मजबूतीकरण कार्य का...

इन्दिरा चौक से विभिन्न प्रमुख मार्गों के उन्नयन एवं मजबूतीकरण कार्य का तकनीकी स्वीकृत हेतु उच्च कार्यालय प्रेषित, स्वीकृत प्राप्त होते ही किया जाएगा कार्य प्रारंभ

जशपुरनगर 29 मार्च 2026/ विकासखंड पत्थलगांव के इन्दिरा चौक से जशपुर रोड लंबाई 2.00 कि.मी., इन्दिरा चौक से अम्बिकापुर रोड लंबाई 1.50 कि.मी. एवं इन्दिरा चौक से रायगढ़ रोड लंबाई 3.80 कि.मी. (शहरी भाग) का उन्नयन एवं मजबूतीकरण कार्य के संदर्भ में लोक निर्माण विभाग संभाग पत्थलगांव के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा दिनांक 14 अगस्त 2024 को की गई घोषणा के अनुरूप उक्त कार्य हेतु 20 फरवरी 2026 को 3685.20 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है।
    उन्होंने बताया कि स्वीकृति के आधार पर तकनीकी स्वीकृति के लिए विस्तृत प्राक्कलन तैयार कर उच्च कार्यालय को प्रेषित कर दिया गया है। तकनीकी स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर अनुबंध के तहत सड़कों के उन्नयन एवं मजबूतीकरण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
 साथ ही यह भी बताया गया कि इन्दिरा चौक से रायगढ़ रोड (3.80 कि.मी.) का उन्नयन कार्य सी.जी.आर.आई.डी.सी.एल. योजना के अंतर्गत पहले ही किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त अम्बिकापुर रोड एवं जशपुर रोड पर राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग उपसंभाग जशपुर द्वारा आवश्यक मरम्मत कार्य भी कराया गया है।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes