Friday, May 1, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़मिडिल ईस्ट तनाव के बीच केंद्र का बड़ा फैसला: पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद...

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच केंद्र का बड़ा फैसला: पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती, जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार


कोतबा |


मिडिल ईस्ट में जारी अशांति के बीच केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क ₹13 से घटाकर ₹3 प्रति लीटर तथा डीज़ल पर ₹10 से शून्य किए जाने के निर्णय का क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए इसे आम जनता के लिए बड़ी राहत बताया है। उन्होंने कहा कि इससे महंगाई पर नियंत्रण के साथ परिवहन लागत कम होगी और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। ⛽
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में लिया गया यह निर्णय देशहित में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल आम लोगों की जेब पर पड़ने वाला अतिरिक्त बोझ कम होगा, बल्कि व्यापार, कृषि और परिवहन क्षेत्र को भी गति मिलेगी, जिससे समग्र अर्थव्यवस्था को मजबूती प्राप्त होगी। 📉
उन्होंने यह भी कहा कि डीज़ल एवं एटीएफ पर निर्यात शुल्क के माध्यम से देश में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना केंद्र सरकार की जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह निर्णय स्पष्ट करता है कि केंद्र सरकार हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए संवेदनशीलता और दृढ़ता के साथ कार्य कर रही है। 🇮🇳
नगर पंचायत कोतबा क्षेत्र से सुरेश अग्रवाल, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुदर्शन पटेल, भाजपा मंडल दोकड़ा प्रभारी विजय कुमार शर्मा, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती शकीला कंवर, बीजेएमएस मंडल अध्यक्ष रामकुमार साहू, अधिवक्ता जयंत शर्मा, गोविंद साहू, कुंज राम, पीतांबर पैंकरा, पार्षद जयशंकर झांप, सरपंच टेपसिंह, देवसिंह, त्रिलोकी साय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए निर्णय का स्वागत किया है। 🙏

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes