

जशपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” के तहत दो दिवसीय मण्डल स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा ध्वजारोहण, भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्रों पर दीप प्रज्वलन तथा राष्ट्रगीत व राजकीय गीत के साथ की गई।
कार्यशाला के प्रथम दिन जशपुर विधायक रायमुनी भगत, जिला भाजपा महामंत्री मुकेश शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद भगत एवं अधिवक्ता सत्यप्रकाश तिवारी ने विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठनात्मक मजबूती, विचारधारा और आगामी रणनीतियों पर प्रशिक्षण दिया।
विधायक रायमुनी भगत ने अपने विस्तृत उद्बोधन में कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि “पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार को आत्मसात करते हुए हमें समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनानी है।”
उन्होंने आगे कहा कि आज का प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने का माध्यम है, जिससे वे न केवल संगठन को मजबूत करेंगे, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक भी बनेंगे। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, जनता के बीच निरंतर संवाद बनाए रखने और सेवा कार्यों के माध्यम से पार्टी की पहचान को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया।
जिला भाजपा महामंत्री मुकेश शर्मा ने अपने उद्बोधन में संगठन की कार्यप्रणाली और अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने प्रशिक्षण को संगठन की रीढ़ बताते हुए इसे गंभीरता से लेने की बात कही।
नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद भगत ने कहा कि भाजपा का मूल आधार सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित है। उन्होंने स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं के समाधान में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
अधिवक्ता सत्यप्रकाश तिवारी ने संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और भाजपा की वैचारिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को जागरूक और सजग रहने की सीख दी।
प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष मुकेश सोनी, जिला मंत्री संतोष सिंह एवं श्रीमती शारदा प्रधान ने की, जबकि संचालन संतोष सिंह और शरद चौरसिया द्वारा किया गया।
जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में सुरेश राम भगत, राजकपूर भगत, गोविंद राम भगत, श्यामलाल भगत, रूपेश सोनी, श्रीमती शारदा प्रधान, राजू गुप्ता, राजा सोनी, द्वारिका मिश्रा, विनोद निकुंज, सज्जू खान, रागिनी भगत, दीपक गुप्ता, नमित सिंह,नागेन्द्र भगत, सतीश गोस्वामी, रोमी गुप्ता, आशु राय, नीतू गुप्ता, कंचन बैरागी, दीपू मिश्रा, राहुल गुप्ता, शशि साहू, जय प्रकाश रवानी, पप्पू कठपालिया, रूपेश सिंह, सुरेंद्र यादव, अनिता पैंकरा, पिंकी लकड़ा, सुधीर भगत, विजेता भगत, आकाश गुप्ता, अनुज भगत सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यशाला के अंतर्गत प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी की विचारधारा, इतिहास और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।
दो दिवसीय यह प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं के वैचारिक सशक्तिकरण और संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

