Tuesday, March 17, 2026
No menu items!
HomeBlogजैन समाज द्वारा महावीर जयंती के घोषित अवकाश 31 मार्च को तब्दील...

जैन समाज द्वारा महावीर जयंती के घोषित अवकाश 31 मार्च को तब्दील कर 30 मार्च घोषित करने की मांग

पूरे देश में महावीर जयंती का आयोजन 30 मार्च को जैन समाज द्वारा रखा गया है सरकार ने अवकाश 31 मार्च का घोषित किया हुआ है जब पूरे देश में जैन समाज 30 मार्च को महावीर जयंती,( भगवान महावीर जन्म कल्याण दिवस) मना रहा है तब केंद्र सरकार को भी 31 मार्च की जगह 30 मार्च 2026 को भगवान महावीर स्वामी के सम्मान में अवकाश घोषित करना चाहिए इस आशय की मांग मध्य प्रदेश दिगंबर जैन परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन कुमार जैन ने केंद्र सरकार, राज्य सरकार से की है आगे कहा कि भगवान महावीर स्वामी की इस भव्य शोभा यात्रा में जिसमें देश के सभी संत,मुनि आर्यिका एवं समाज जन भाग लेंगे
लेकिन सरकार द्वारा 31 मार्च की घोषणा करने से असमंजस की स्थिति बन पड़ी है जैन समाज के संगठन एवं सभी पदाधिकारी एक स्वर में अवकाश 30 मार्च को रखने की मांग करते है इसीलिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों से यह मांग की जाती है कि 31 मार्च 2026 की बजाए 30 मार्च 2026 को महावीर जयंती अवकाश घोषित किया जाए
मध्य प्रदेश शाखा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन कुमार जैन द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकारों से 31 मार्च 2026 की जगह 30 मार्च 2026 को महावीर जयंती अवकाश घोषित किए जाने की मांग का पुरजोर समर्थन मध्य प्रदेश शाखा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक सुनील जैन महामंत्री कमलेश जैन उपाध्यक्ष विभाष जैन संदीप सिंघई प्रदीप चौधरी मनोज सेठ संजय जैन किपी पवन दिवाकर, डॉक्टर चंद्रेश जैन देवेन्द्र जैन डॉ महेंद्र जैन राजकुमार जैन राजेन्द्र जैन बंधु मामा जी अमित जैन युवा निर्मल चंद जैन सचिन जैन संजय जैन नवीन जैन कपिल जैन राहुल जैन अजित जैन शरद समैया आदि ने भी किया

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes