
विगत दिनों भारत ने T 20 विश्व कप तीसरी बार जीत कर इतिहास रच दिया, जिसकी सभी देशवासियों ने खुशी मनाई,
इस जीत से उत्साहित बी.सी.सी.आई ने भारतीय टीम पर 130 करोड रुपए के ईनाम की बौछार कर दी, निश्चित ही यह बी.सी.सी.आई का पैसा है ,इसे कहां खर्च करना है यह उसका विशेषाधिकार है। लेकिन अच्छा यह होता कि बी.सी.सी.आई अपनी धनराशि का उपयोग ऐसी जगह करे जहां देश की जनता को सबसे बड़ी जरूरत है,
जैसे इन पैसों को खेल प्रतिभाओं के उन्नयन के क्षेत्र में खर्च कर एक बड़ी मिसाल कायम कर सकता है, क्योंकि देश के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में कमजोर तबके की खेल प्रतिभाओं का अंबार है लेकिन वह आर्थिक कारणों के चलते व पर्याप्त सुविधाये न मिलने के कारण बीच मे ही दम तोड़ देती है।
यह बात अल्पसंख्यक कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ नेता सरदार दलवीर सिंह जस्सल ,
सुमन कुमार जैन जारी एक बयान में व्यक्त किए ,
कांग्रेस नेताओं ने आगे कहा कि आज भी देश में ऐसे बुनियादी मुद्दों पर “कार्य करने की जरूरत है बी.सी.सी.आई को देश और जनहित के बारे में सोचकर धनराशि का सदुपयोग करना चाहिए यह भी देश के प्रति बी.सी.सी.आई की जिम्मेदारी बनती है

