Saturday, February 28, 2026
No menu items!
HomeBlogविज्ञान का संतुलित उपयोग मानव प्रगति को सुरक्षित बनाता है- प्रेम प्रकाश...

विज्ञान का संतुलित उपयोग मानव प्रगति को सुरक्षित बनाता है- प्रेम प्रकाश सिंह पूर्व कुलपति सरगुजा

मनोरा।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी तरुण पटेल के मार्गदर्शन में विकासखंड मनोरा के विभिन्न विद्यालयों में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के मन से विज्ञान के भय को दूर कर विज्ञान के प्रति जुड़ाव बनाना था। इस अवसर पर माध्यमिक शाला डूमरटोली में डॉक्टर प्रेम प्रकाश सिंह पूर्व कुलपति संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा का आकस्मिक आगमन हुआ इनके साथ प्रोफेसर प्रशांत सिंह एवं प्रोफेसर अनूप लकड़ा भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। प्रोफेसर पी पी सिंह वहां उपस्थित विद्यार्थियों शिक्षकों जनप्रतिनिधियों अभिभावकों को सी वी रमन के व्यक्तित्व की जानकारी प्रदान किए अपने उद्बोधन में इन्होने कहा विज्ञान का संतुलित उपयोग से मानव प्रगति या विकास को सुरक्षित बना सकता है विज्ञान का प्रयोग प्रकृति के नियमों के साथ सामंजस्य में किया जाए तो मानव और पर्यावरण दोनों का विकास संभव है। प्रधान पाठक प्रवीण कुमार पाठक ने बताया की इतने बड़े व्यक्तित्व का हमारे कार्यक्रम में उपस्थित होना हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है हमारा पूरा संकुल आज गौरवान्वित अनुभव कर रहा है।
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में संकुल केंद्र डूमरटोली में संकुल स्तरीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के छात्रों का क्विज प्रतियोगिता आयोजन किया गया था कार्यक्रम का उद्घाटन विकासखंड शिक्षा अधिकारी तरुण पटेल के द्वारा किया गया। इस अवसर पर डुमरटोली सरपंच श्रीमती मालती कुजूर बुमतेल उप सरपंच आकाश बड़ाइक मुख्य अतिथि पिताम्बर सिंह शाला प्रबंध समिति अध्यक्ष मधुमति प्रजापती एवं फ्लोरेंसिया बाई पंच बेलटोली व जागृति महिला स्व सहायता समूह बेलटोली अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के नीलाभ्र सर उपस्थित थे। क्विज का संचालन शिक्षक रजनी बिंजवार मंत्री बाई बसंती बाई एवं संजीव यादव के द्वारा किया गया कार्यक्रम को व्यवस्थित करने में श्री किरण राम महारथी खैटूराम महतो सरिता मैडम सुकांत आदिले एवं अन्य शिक्षकों का सहयोग रहा।
माध्यमिक शाला सोगडा में प्रधान पाठक राजेंद्र यादव एवं विज्ञान शिक्षिका मीरा अग्रवाल के मार्गदर्शन में छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार के विज्ञान के मॉडल बनाए गए थे बीआरसीसी मनोरा आशुतोष शर्मा ने बच्चों को बेहतरीन मॉडल बनानें के लिए बधाई देकर सराहना किए। माध्यमिक शाला टेम्पू में विज्ञान शिक्षक ओ पी चौधरी व अन्य शिक्षकों के मार्गदर्शन में निबंध प्रतियोगिता चित्रकला प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किये गये व संस्था प्रमुख के द्वारा पारितोषिक वितरण किया गया माध्यमिक शाला मनोरा में श्रीमती मंजुला झा नूतन सिंह के मार्गदर्शनों में बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया विज्ञान प्रदर्शनी को व्यवस्थित करने में संकुल समन्वय प्रेमलाल बर्मन एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के श्री मुकेश सर का सहयोग रहा माध्यमिक शाला ढेंगनी भीमशिला एवं संकुल केंद्र खरसोता मुटू में इस अवसर पर क्विज एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes