Friday, February 20, 2026
No menu items!
HomeBlogनई जिम्मेदारी के साथ विधायक गोमती साय से मिले सुदर्शन पटेल, मुंडाडीह...

नई जिम्मेदारी के साथ विधायक गोमती साय से मिले सुदर्शन पटेल, मुंडाडीह विधायक निवास में लिया आशीर्वाद

*

मुंडाडीह। किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने पर सुदर्शन पटेल ने सर्वप्रथम क्षेत्रीय विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय से भेंट कर आशीर्वाद लिया।

श्री पटेल अपने समर्थकों के साथ विधायक निवास मुंडाडीह पहुंचे, जहां उन्होंने विधायक जी से मुलाकात कर संगठन द्वारा सौंपी गई नई जिम्मेदारी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक गोमती साय ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में किसानों के हित में सक्रिय एवं सकारात्मक कार्य करने की अपेक्षा जताई।
श्री पटेल ने कहा कि उन्हें मिली जिम्मेदारी का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ करेंगे तथा किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु सदैव तत्पर रहेंगे
मुलाकात के दौरान विजय कुमार शर्मा( पूर्व सांसद प्रतिनिधि), श्रीमती शकीला कंवर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष, रामकुमार साहू मंडल अध्यक्ष BJMS एवं स्थानीय कार्यकर्ता एवं समर्थक भी उपस्थित रहे।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes