रायगढ़.( कृष्णा मिश्रा द्वारा जारी समाचार से साभार)
शहर के प्रतिष्ठित दवा विक्रेता आदित्य मेडिकल स्टोर के संचालक श्री कैलाश अग्रवाल की सुपुत्री श्रुति अग्रवाल ने देश के शीर्ष प्रबंधन संस्थान आईआईएम अहमदाबाद में प्रथम रैंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल कर रायगढ़ का नाम रोशन किया है।
शिक्षा सत्र 2024–25 में श्रुति अग्रवाल का चयन एडवांस बिजनेस एनालिटिक्स कोर्स में हुआ था, जिसमें उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
श्रुति शुरू से ही एक मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने कार्मल स्कूल से पढ़ाई करते हुए 10वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप किया, वहीं जिंदल स्कूल से 12वीं बोर्ड परीक्षा में भी विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसके बाद श्रुति ने भोपाल से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया। उनका चयन आईआईटी एवं एनआईटी दोनों प्रतिष्ठित संस्थानों में हुआ था। श्रुति की इस उपलब्धि पर परिवारजनों, शिक्षकों एवं शहरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

