Thursday, February 5, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़विकसित भारत की रफ्तार बढ़ाने वाला, आमजन-युवा-किसान को ताकत देने वाला बजट...

विकसित भारत की रफ्तार बढ़ाने वाला, आमजन-युवा-किसान को ताकत देने वाला बजट : भाजपा जशपुर

केंद्रीय बजट 2026-27 के प्रस्तुत होते ही भाजपा कार्यालय जशपुर सहित जिले के सभी मंडलों में बजट का सामूहिक श्रवण किया गया। भाजपा नेताओं ने इस बजट को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को जमीन पर उतारने वाला, रिफॉर्म्स को नई गति देने वाला और देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में निर्णायक कदम बताया।

सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय ने कहा कि
“प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने स्पष्ट किया है कि भारत केवल तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनकर संतुष्ट नहीं रहेगा, बल्कि जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। यह बजट अपार अवसरों का राजमार्ग है। गंभीर बीमारियों की जीवनरक्षक दवाओं को सस्ता कर सरकार ने आमजन की पीड़ा को समझने का काम किया है, वहीं इंफ्रास्ट्रक्चर और सामाजिक क्षेत्रों में निवेश से आदिवासी अंचलों का कायाकल्प होगा।”

जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि
“आयकर छूट सीमा 12 लाख रुपये करना मध्यम वर्ग को सीधी और बड़ी राहत है। यह बजट वर्तमान के सपनों को साकार करने वाला और भविष्य की नींव मजबूत करने वाला है। महिला, किसान और युवा—तीनों को केंद्र में रखकर यह बजट तैयार किया गया है।”

भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कहा कि
“देश में रिफॉर्म एक्सप्रेस पूरी रफ्तार से दौड़ रही है। सनराइज सेक्टर, रेयर अर्थ कॉरिडोर, क्रिटिकल मिनरल्स, टेक्सटाइल और हाईटेक टूल मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस यह दिखाता है कि सरकार केवल आज नहीं, आने वाले दशकों की तैयारी कर रही है। यह बजट स्किल, स्केल और सस्टेनेबिलिटी का मजबूत आधार है।”

पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव ने कहा कि
“यह एक यूनिक बजट है, जिसमें फिस्कल डेफिसिट को काबू में रखते हुए हाई कैपेक्स और हाई ग्रोथ का बेहतरीन संतुलन बनाया गया है। हाई स्पीड रेल कॉरिडोर और टियर-2 व टियर-3 शहरों के विकास से भारत की विकास यात्रा को नई रफ्तार मिलेगी।”

जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कहा कि
“प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि देश की सबसे बड़ी पूंजी उसके नागरिक हैं और यही सोच इस बजट में साफ दिखाई देती है। डेयरी, नारियल, काजू और कोको किसानों को प्राथमिकता, भारत विस्तार ऐप के माध्यम से किसानों को उनकी भाषा में जानकारी—ये फैसले गांव और किसान को आर्थिक रूप से मजबूत करेंगे।”

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भरत सिंह ने कहा कि
“यह ‘युवा शक्ति बजट’ है। ऑरेंज इकोनॉमी, पर्यटन, खेलो इंडिया, डेटा सेंटर हब बनने की दिशा में टैक्स छूट और हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल निर्माण जैसे फैसले युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएंगे। यह बजट भारत के आत्मविश्वास और वैश्विक नेतृत्व की घोषणा है।”

केंद्रीय बजट 2026-27 : निर्णायक बिंदु

  • गंभीर बीमारियों की जीवनरक्षक दवाएँ सस्ती
  • आयकर छूट सीमा बढ़ाकर 12 लाख रुपये
  • युवाओं के लिए रोजगार, स्किल और स्टार्टअप को बढ़ावा
  • महिलाओं के लिए एसएचजी, गर्ल्स हॉस्टल और आर्थिक सशक्तिकरण
  • किसान, डेयरी और बागवानी क्षेत्र को प्राथमिकता
  • हाई स्पीड रेल, इंफ्रा और टियर-2/3 शहरों का विकास
  • सनराइज सेक्टर और डेटा सेंटर हब को प्रोत्साहन
  • फिस्कल अनुशासन के साथ हाई ग्रोथ का स्पष्ट रोडमैप

जिला भाजपा कार्यालय जशपुर में मुख्य रूप से जिला भाजपा उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, नपा उपाध्यक्ष युवराज यशप्रताप सिंह जूदेव, संतोष सिंह, सुधीर पाठक, मुकेश सोनी, फैज़ान सरवर खान, शरद चौरसिया, राजा सोनी, दीपू मिश्रा, राहुल गुप्ता, मानू सोनी, सज्जू खान, सतीश गोस्वामी, विनोद निकुंज, रागिनी भगत, सावित्री निकुंज, चंदन गुप्ता, अभ्युदय मिश्रा, नमित सिंह, निखिल गुप्ता सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes