बजट पेश होने के उपरांत युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विष्णु सिंह देव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि,
आज पेश यूनियन बजट 2026-27 में छत्तीसगढ़ के गरीबों, किसानों, छात्रों, युवा ओं और आदिवासियों के लिए शून्य राहत! किसानों को MSP गारंटी नहीं, PM-Kisan में कोई बढ़ोतरी नहीं, सिर्फ हाई-वैल्यू क्रॉप्स के नाम पर दिखावा। छात्रों-युवाओं को स्किलिंग-जॉब्स की कोई ठोस गारंटी नहीं, सिर्फ AI और टेक्नोलॉजी के बड़े-बड़े दावे। कोई नई स्कीम, कोई टैक्स राहत, कोई विशेष पैकेज नहीं। माइनिंग कॉरिडोर और क्रिटिकल मिनरल्स के बहाने अदानी जैसे कॉरपोरेट घरानों को हमारे हसदेव अरण्य, बस्तर, सरगुजा की जमीन-जंगल और संसाधनों की खुली लूट का रास्ता! हमारे आदिवासी भाइयों-बहनों की भूमि पर कॉरपोरेट कब्जे की साजिश!
यह बजट नहीं, छत्तीसगढ़ की जनता के साथ खुला विश्वासघात है!
यह बजट विकसित भारत का नहीं कॉरपोरेट इंडिया का बजट है ।
विष्णु सिंह देव
प्रदेश महासचिव, युवा कांग्रेस

