Thursday, February 5, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़बजट पेश -कोतबा में बजट को लेकर प्रतिक्रिया,बजट सर्वसमावेशी और विकासोन्मुखी -सुरेश...

बजट पेश -कोतबा में बजट को लेकर प्रतिक्रिया,बजट सर्वसमावेशी और विकासोन्मुखी -सुरेश अग्रवाल

यह बजट महिला सशक्तिकरण और सामाजिक उत्थान को समर्पित है। महिलाओं, माताओं और बालिकाओं के लिए किए गए प्रावधान सराहनीय हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वरोजगार को बढ़ावा देकर यह बजट महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करती हूँ।”
श्रीमती शकीला कंवर,
मंडल अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा —

“यह बजट सर्वसमावेशी और विकासोन्मुखी है। मध्यम वर्ग, व्यापारियों और युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रस्तुत यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा। बुनियादी ढांचे, रोजगार और व्यापार को प्रोत्साहन देने वाले प्रावधानों से आमजन को सीधा लाभ मिलेगा। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री का अभिनंदन करता हूँ।”
सुरेश अग्रवाल,
वरिष्ठ भाजपा सदस्य
नगर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी —

केंद्रीय बजट श्रमिक वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। रोजगार सृजन, कौशल विकास, सामाजिक सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में श्रमिकों को सशक्त करेगा। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री जी का धन्यवाद करता हूँ।”
रामकुमार साहू BJMS (श्रमिक) मंडल अध्यक्ष कोतबा

माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदम है। यह बजट किसान, महिला, युवा, गरीब और मध्यम वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी ढांचे पर विशेष फोकस से देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में यह बजट आत्मनिर्भर और सशक्त भारत का आधार बनेगा।”
विजय कुमार शर्मा कोतबा
जिला उपाध्यक्ष BJMS (श्रमिक) एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि

“यह बजट जनकल्याण और विकास को समर्पित है। शहरी विकास, बुनियादी सुविधाओं और आमजन की जरूरतों को ध्यान में रखकर प्रस्तुत यह बजट नगरों और कस्बों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इससे स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को गति मिलेगी। इसके लिए मैं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करता हूँ।”
सुदर्शन पटेल, जिला संयोजक पी एम विश्वकर्मा संघ एवं
पार्षद, नगर पंचायत कोतबा —

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes