कोतबा

केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने अपना नौवां बजट पेश किया केंद्रीय बजट पर कोतबा प्रभारी जिला किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री दिनेश प्रसाद चौधरी ने दूरभाष से हुई बात चित में बताया कि भारत सरकार की माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत किया गया आज का केंद्रीय बजट विकसित भारत की दिशा में एक सशक्त, दूरदर्शी और संतुलित बजट है।
यह बजट किसान, महिला, युवा, श्रमिक, मध्यम वर्ग एवं गरीब कल्याण को समर्पित है।
बजट में कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ करने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने, शिक्षा व स्वास्थ्य में निवेश बढ़ाने, रोजगार सृजन तथा बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे देश की आर्थिक गति और तेज होगी।
महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के कौशल विकास, स्टार्टअप्स को बढ़ावा तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को यह बजट नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
यह बजट समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने वाला है।
मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी को इस जनकल्याणकारी, विकासोन्मुख और राष्ट्रहित में ऐतिहासिक बजट के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ।
इस बजट पर नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता, एडवोकेट, जनप्रतिनिधि , नगर वासी शामिल हुए एवं अपनी प्रतिक्रिया दी हैं

