Thursday, February 5, 2026
No menu items!
HomeBlogसरगुजा ओलम्पिक 2026: रूपसेरा भड़िया आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

सरगुजा ओलम्पिक 2026: रूपसेरा भड़िया आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

जशपुरनगर:-
जिले के बगीचा ब्लॉक मुख्यालय में स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति आवासीय विद्यालय, रूपसेरा भड़िया, जो विशेष रूप से पहाड़ी कोरवा समाज के बच्चों की शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास हेतु संचालित है, के छात्र-छात्राओं ने सरगुजा ओलम्पिक 2026 की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
प्रतियोगिता में विद्यालय की बालिका सुनीता बाई ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सिकंदर राम ने तीरंदाजी एवं तवा फेंक स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके साथ ही सुंदर राम ने भाला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दिया। इस उपलब्धि में विद्यालय के व्यायाम शिक्षक विलियम बड़ा का विशेष योगदान रहा, जिनके कुशल मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण से विद्यार्थियों ने यह सफलता अर्जित की। साथ ही विद्यालय के मुन्नी करकेट्टा, कमलेश यादव एवं बजरंग राम का सहयोग भी सराहनीय रहा।
विद्यालय के प्राचार्य जनक यादव ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना का विकास होता है।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes