Sunday, September 14, 2025
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़श्री सर्वेश्वरी समूह के 65 वें स्थापना दिवस समारोह आयोजन हेतु बैठक...

श्री सर्वेश्वरी समूह के 65 वें स्थापना दिवस समारोह आयोजन हेतु बैठक गम्हरिया आश्रम में सम्पन्न

जशपुर
श्री सर्वेश्वरी समूह के 65 वें स्थापना दिवस समारोह को सुचारू ढंग से सम्पन्न करने हेतु अघोरपीठ वामदेव नगर गम्हरिया आश्रम में एक बैठक बी.एन.उपाध्याय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें निम्न प्रस्ताव पारित किए गए।प्रभात फेरी , पूर्व वर्ष की भांति प्रभात फेरी प्रातः 5.30 बजे अघोरपीठ गम्हरिया आश्रम से पैलेस रोड होते हुए सति चौरा पहुचेगी जंहा ध्वाजोत्तोलन पूजन आरती उपरांत प्रभात फेरी सोगड़ा आश्रम पहुंचेगी वहां ध्वजोत्तोलन,पूजन,आरती,सफल योनि का पाठ,प्रसाद वितरण उपरांत प्रभात फेरी नगर पालिका रोड होते हुए गम्हरिया आश्रम पहुचेगी जहां ध्वजोत्तोलन,पूजन,सफल योनि का पाठ,लघु गोष्ठि उपरांत प्रसाद वितरण किया जायेगा। प्रभात फेरी हेतु दुपहिया/चार पहिया वाहन की व्यवस्था हेतु राजा रणविजय सिंह जूदेव, कृष्ण कुमार राय, नरेश नन्दे के नेतृत्व में यश प्रताप सिंह जूदेव,शोर्य प्रताप सिंह जूदेव,विजय आदित्य सिंह जूदेव के साथ नितिन राय, विष्णु सोनी, राजेश अम्बस्ट, संतोष सिंह, तरूण शर्मा, लक्ष्मण जायसवाल, राजेश सिन्हा, नरेन्द्र सिन्हा, राजकपूर राम, अरविन्द भगत, शरद चौरसिया, मैनेजर राम,मुकेश सोनी मंडल अध्यक्ष को दायित्व सौंपा गया।निमंत्रण पत्र पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी ई निमंत्रण पत्र के माध्यम से सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रण हेतु प्रेषित किया जायेगा। ई निमंत्रण पत्र हेतु धन्नयजय सिंह (मन्टू) एवं संतोष कुमार मिश्रा को दायित्व सौपा गया। सति चौरा व्यवस्था हेतु 21 सितम्बर की पूर्व संध्या पर सति चौरा में साफ-सफाई,दीप प्रज्वलित करने,झालर आदि की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया जिसकी व्यवस्था हेतु नितिन राय,अरेन्द्र सिंह,संतोष सिंह,रामशकर गुप्ता,वार्ड पार्षद एंव संतोष सोनी को दायित्व सौंपा गया। प्रभात फेरी में परम पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु के चित्र स्थित वाहन की फूल सज्जा हेतु नितिन राय, अमरकांत वर्मा एवं राजेश सिन्हा को दायित्व सौंपा गया।जशपुर नगर के विभिन्न मंदिरों,मस्जिद एवं गिरिजाघरों में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी झाडू वितरण किया जायेगा। झाडू वितरण हेतु प्रमोद नायडू, रमेश गुरूजी, अमित महतो, श्री कमल दूबे, चंदन पाहवा, शप्रवीण सिन्हा, संतोष सोनी, संतोष सिंह एवं वीरेन्द्र कुमार सिन्हा को दायित्व सौंपा गया।
जशपुर नगर के विभिन्न चिकित्सालयों में इस वर्ष भी पौष्टिक आहार वितरण करने का निर्णय लिया गया। पौष्टिक आहार वितरण हेतु डॉ. आर.के.सिंह के साथ कृष्ण कुमार राय ,नरेश नन्दे , संजय अखौरी ,संतोष मिश्र, अरविन्द भगत ,मैनेजर राम ,दीपक गुप्ता, राजेश अम्बस्ट एवं श्री सर्वेश्वरी महिला संगठन जशपुर को दायित्व सौंपा गया।
आज के बैठक में पारित हुए प्रस्ताव एवं 21सितम्बर स्थापना दिवस के संपूर्ण कार्यक्रम की सूचना इलेक्ट्रनिक मीडिया एंव समाचार पत्रों में प्रकाशन के लिए नरेश नन्दे ,विकास पाण्डेय, प्रवीण सिन्हा,प्रशात सहाय,शरद चौरसिया,तरूण शर्मा को दायित्व सौंपा गया।गम्हरिया आश्रम में होने वाले लघु गोष्ठी हेतु श्रीवास्तव , प्रशांत सिंह,विद्यासागर उपाध्याय एवं संतोष मिश्र को दायित्व सौंपा गया।
बैठक में श्री बी.एन.उपाध्याय जी द्वारा अध्यक्षीय उदबोधन में बैठक में उपस्थित सभी श्रद्धालुओ से स्वंय के कर्तव्य के अनुसार कार्य करने हेतु प्रेरित किया। अंत में आभार प्रकट करते हुए हर हर महादेव की जयघोष के साथ बैठक समाप्त की गयी।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes