Saturday, March 14, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़Odisha से मुंबई में गांजा सप्लाई की तैयारी, रेलवे स्टेशन पर तस्कर...

Odisha से मुंबई में गांजा सप्लाई की तैयारी, रेलवे स्टेशन पर तस्कर गिरफ्तार

रायपुर. रेलवे स्टेशन पर आबकारी विभाग और आरपीएफ टीम ने संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने लाखों रुपए के मादक पदार्थ गांजा के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा ओडिशा के जोडिंगा से सड़क मार्ग के जरिए रायपुर लाया था और इसे मुंबई ले जाने की तैयारी में था. वह मुंबई जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहा था, तभी उसे पकड़ लिया गया.

जानकारी के मुताबिक, रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर खंभा नंबर 40 के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान एक व्यक्ति को एक बैग के साथ पकड़ा गया. पूछताछ में आरोपी ने उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले का निवासी मोहम्मद अशलम होना बताया. आरोपी के साथ रखे बैग की तलाश के दौरान भीतर से 7 पैकेट में 16.65 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. 

आरोपी के खिलाफ NDPS Act की धारा 20(ब) के तहत अपराध क्रमांक 134/2025 दर्ज किया. आरोपी को आज विशेष एनडीपीएस न्यायालय, रायपुर में पेश किया जाएगा. 

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes