Thursday, August 7, 2025
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़रौनियर महिला शक्ति के द्वारा मनाया गया सावन उत्सव

रौनियर महिला शक्ति के द्वारा मनाया गया सावन उत्सव

जशपुर
रौनियार महिला शक्ति के द्वारा बहुत ही धूमधाम के साथ सावन उत्सव संपन्न किया गया यह कार्यक्रम जायका रेस्टोरेंट में किया गया। जिसमें रौनियार समाज की 60 बहनों ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण थे रैंप वॉक, सावन क्वीन कॉन्टेस्ट,गेम,नृत्य, गीत और प्रश्नों की झड़ी थे।

कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि कश्यप के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात रौनियार महिला शक्ति की अध्यक्ष सीमा गुप्ता के द्वारा उपस्थित समस्त महिलाओं को संबोधित करते हुए सावन की बधाई देकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

कल्पना गुप्ता और वीणा गुप्ता के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। नृत्य की प्रस्तुति भारती गुप्ता ,वीणा एवं निशा गुप्ता , संध्या डॉली गुप्ता, संध्या गुप्ता, संगीता गुप्ता और रितु गुप्ता के द्वारा दी गई। रजनी गुप्ता के द्वारा कविता प्रस्तुत की गई।

बीच-बीच में कार्यक्रम को नया अंदाज देने के लिए रेनू गुप्ता के द्वारा प्रश्न भी पूछे जा रहे थे जिसके लिए सभी जवाब देने वालों को पुरस्कृत किया गया।

बहुत ही आकर्षक गेम भी इस दौरान कराया गया जिसमें म्यूजिक रुकने पर जिनके पास भी पिलो हो उन्हें दिए गए शब्दों जैसे पायल, रिमझिम ,टिप टिप, बलमा, साजन ,सावन,दिल, दीवाना जैसे शब्दों से गीत गाना था जो गीत नहीं गा पाए उन्हें गेम से बाहर किया गया।

गेम राउंड में रजनी गुप्ता प्रथम, सुनीता गुप्ता द्वितीय एवं माला गुप्ता तृतीय रही। साथ ही हाऊजी भी कराया गया। इसमें भी रजनी गुप्ता प्रथम, रितु गुप्ता द्वितीय एवं मीना गुप्ता तृतीय स्थान पर रही। इसके बाद बारी आई सावन क्वीन कॉन्टेस्ट एक बॉल में सभी सदस्यों के नाम डाले गए थे और ट्विस्ट देने के लिए कुछ खाली पर्ची भी डाली गई थी। बच्चों से पर्चियां निकलवाई गई जिसके आधार पर प्रथम स्थान पर रेनू गुप्ता 2025 की सावन क्वीन बनी ।

दूसरे स्थान पर उपासना गुप्ता और तीसरे स्थान पर अभिलाषा गुप्ता ने सावन क्वीन की उपाधि अपने नाम की। कार्यक्रम के बीच में अलग-अलग पीढ़ी की महिलाओं को स्टेज पर बुलाकर कुछ चटपटे प्रश्न भी पूछे जा रहे थे।

जिसमें महिलाओं ने बहुत आनंद उठाया ।कार्यक्रम में एकल नृत्य के अलावा समूह नृत्य भी किया गया पूरी तरह से पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पत्तियों से बैच बनाया गया था और सभी महिलाओं को रिटर्न गिफ्ट में मधु कामिनी का पौधा दिया गया।

इसके अलावा समस्त विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कारों से नवाजा गया यह कार्यक्रम लगभग 5 घंटे तक चला जिसमें सभी महिलाओं ने बहुत उत्साह और आनंद के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम में समाज की वरिष्ठ सदस्य शीला गुप्ता, चंद्रसेना गुप्ता, चांदनी गुप्ता, अनीता गुप्ता, तनुजा गुप्ता भी उपस्थित थी जिनके द्वारा सभी महिलाओं को आशीर्वचन स्वरूप बधाई देते हुए आगे भी इसी तरह के कार्यक्रम होने चाहिए ऐसी शुभकामनाएं दी गई।कार्यक्रम में रौनियार समाज जशपुर की बहुत सारी महिलाएं शामिल थी।

प्रत्येक वर्ष रौनियार समाज के द्वारा होली पर और सावन पर बड़ा कार्यक्रम किया जाता है। सावन के इस कार्यक्रम को करने में अभिलाषा गुप्ता, संगीता गुप्ता, रेनू गुप्ता और रजनी गुप्ता के द्वारा अथक परिश्रम किया गया था।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes