पत्थलगांव
पत्थलगांव
जशपुर . 27 जून
भारतीय जनता पार्टी के अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल सहित पांच विधायकों का बड़ा जत्था गुरुवार को पत्थलगांव पहुंचा ।
सरगुजा विधायक श्री अग्रवाल के साथ लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सितापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, प्रतापपुर विधायक संकुतला सिंह और पंडरिया विधायक भावना बोहरा भी शामिल रही।
अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल पत्थलगांव निवासी प्रमुख समाजसेवी अरुण सुभम के निवास पर पहुंच कर अपने परिवार के लोगों से सौजन्य मुलाकात की।
इस दौरान विधायक राजेश अग्रवाल सहित पांच विधायकों का बड़ा जत्था ने पत्थलगांव क्षेत्र में टमाटर की अधिक पैदावार और किसानों की मौजूदा स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। विधायकों का कहना था कि यंहा टमाटर की पैदावार पर आधारित उद्योग शुभारंभ करने की जरूरत है। विधायकों ने जशपुर जिले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयास से चाय की खेती को बढ़ावा देने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
भारतीय जनता पार्टी के विधायकों का कहना था कि पहले कांग्रेस की सरकार के सरकार के दौरान केंद्र सरकार व्दारा कटनी गुमला हाइवे के निर्माण की खातिर भारी भरकम आबंटन उपलब्ध कराने के बावजूद इस सड़क का निर्माण काफी धीमी गति से चल रहा था। जिससे पत्थलगांव का सफर बेहद कठीन हो जाता था लेकिन अब विष्णु देव साय की सरकार में सड़कों का तेजी से विकास हुआ है
विधायकों के इस जत्थे में सभी विधायकों ने जशपुर जिले की अनुकूल जलवायु से सेव, नाशपाती तथा अन्य पैदावार से आदिवासी किसानों को अच्छा लाभ मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

