सरगुजा:-
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर सरगुजा जिले में लखनपुर ब्लॉक के स्वास्थ्य विभाग के 5 सेक्टरों में से लहपटरा सेक्टर के सभी उपस्वास्थ्य केंद्रों का NQAS Assessment पूर्ण हो गया जिसके अंतर्गत शनिवार को पूहपुटरा उपस्वास्थ्य केंद्र का NQAs assessment वर्चुअल माध्यम से किया गया। जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग अंतर्राज्यीय नेशनल हेल्थ टीम के द्वारा NQAS से संबंधित सभी मानकों को ऑनलाइन ऑब्जर्वेशन किया गया और सभी रिकॉर्ड्स को डिजीटली चेक किया गया। स्वास्थ्य विभाग के सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों, मितानिनों से प्रदान की जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में पर्यवेक्षक टीम द्वारा ऑनलाइन माध्यम से प्रश्नोत्तर किया गया और सभी विषयों को विस्तृत रूप से जाना। पूहपुटरा के साथ ही लखनपुर ब्लॉक के उपस्वास्थ्य केंद्र लटोरी, सिंगीटाना, सलका, कटिंनंदा का NQAS मूल्यांकन का कार्य विगत दिनों में हुआ, जिसमें कटिंनंदा उपस्वास्थ्य केंद्र का वर्चुअल माध्यम Assessment हुआ अन्य केंद्रों के NQAS Assessment अंतर्राज्यीय नेशनल हेल्थ टीम के द्वारा फिजिकली आकर किया गया।
विदित हो कि आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के सूचकों में NQAS प्रमाणीकरण का सूचक निहित है। वर्तमान में 9.52% जो कि आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम की शुरुआत में 0% थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम और सरगुजा कलेक्टर के मार्गदर्शन में लगातार स्वास्थ्य विभाग के इस सूचक के प्रतिशत में बढ़ोतरी आई है और आने वाले दिनों में लगातार लखनपुर ब्लॉक सभी स्वास्थ्य केंद्रों को NQAS प्रमाणीकरण हेतु स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा प्रयास किया जा रहा है।

