Saturday, April 19, 2025
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़पत्थलगांव जनपद अध्यक्ष हेतु फिलिस्फीना एक्का का नाम प्रमुखता से सामने आया,भाजपा...

पत्थलगांव जनपद अध्यक्ष हेतु फिलिस्फीना एक्का का नाम प्रमुखता से सामने आया,भाजपा समर्थित सदस्यों का है बहुमत,तिलडेगा से जनपद सदस्य निर्वाचित हुई है, भाजपा ग्रामीण मंडल के पूर्व अध्यक्ष की पत्नी ह्नै

पत्थलगांव

जनपद पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव हेतु कार्यक्रम की घोषणा होते ही राजनीतिक जोड़तोड़ आरम्भ हो गयी है

पत्थलगांव जनपद सदस्य हेतु भाजपा समर्थित सदस्यों का बहुमत है इसलिए भाजपा का अध्य्क्ष उपाध्यक्ष चुना जाना तय है

पत्थलगांव में समीक्षकों की राय के अनुसार भाजपा को इस चुनाव में अनेक राजनैतिक पहलुओं पर विचार कर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव किया जाना चाहिये,

हालांकि भाजपा विधायक श्रीमती गोमती साय द्वारा नगर पंचायत चुनाव में सधी हुई राजनीति के तहत गोंड समाज को अध्यक्ष पद सौप कर शहर में राजनैतिक पासा फेंका गया वही पार्षद पद हेतु भी उरांव समाज को संतुष्ट करने का प्रयास किया गया जिसमें भाजपा काम याब भी हुई वही कांग्रेस द्वारा उरांव समाज की अध्यक्ष पद की मांग ठुकरा दिये जाने से विपरीत परिणाम भी कांग्रेस को मिले

बहरहाल गेंद फिर से गोमती साय के पाले में आ गयी है उन्हें देखना होगा कि जिस तरह विधायक कंवर समाज से,सांसद गोंड समाज से,नगर पंचायत गोंड समाज से है तो अब उरांव बाहुल्य मतदाताओं का विश्वास भाजपा के पक्ष में प्राप्त करने हेतु जनपद अध्यक्ष उरांव समाज से तथा उपाध्यक्ष अन्य समाज से बनवा कर जातीय समीकरण भाजपा के पक्ष में किया जा सकता है

भाजपा के पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष चमर साय एक्का की धर्मपत्नी फिलिस्फिना एक्का ने बीसीसी चुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज कर अपनी दावेदारी और मजबूत कर दी है। उनकी इस जीत से पत्थलगांव जनपद पंचायत अध्यक्ष पद की दौड़ में उनका दावा और मजबूत हो गया है।

गौरतलब है कि पत्थलगांव जनपद पंचायत आदिवासी महिला आरक्षित होने के कारण पहले से ही उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही थी। इससे पहले चमर साय एक्का भी जनपद सदस्य रह चुके हैं और भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के रूप में पार्टी को लगातार मजबूती प्रदान करते रहे हैं।भाजपा संगठन में चमर साय की मजबूत पकड़ और क्षेत्र में उनके प्रभाव के चलते फिलिस्पीना एक्का की जीत पहले से ही संभावित मानी जा रही थी। उनकी इस सफलता के बाद अब जनपद पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उनकी उम्मीदवारी पर चर्चा तेज हो गई है।

वर्तमान में निर्वाचित सदस्यों में तिलडेगा की जनपद सदस्य श्रीमतीं फिलिस्फीना एक्का का नाम अध्यक्ष पद हेतु प्रमुखता से सामने आया है जो कि भाजपा ग्रामीण मंडल के पूर्व अध्यक्ष श्री चमर साय की पत्नी हैं,श्री चमर् साय पूर्व अध्यक्ष होने के साथ ही विधायक गोमती साय तथा मुख्यमंत्री श्री साय के विश्वास पात्र है

श्रीमतीं फिलिस्फीना तिलडेगा के सूर्या महिला समूह से जुड़ी हुई तथा लोकाप्रिय एवं शिक्षित महिला है

देखना होगा भाजपा किस तरह जातीय समीकरण को साधकर उरांव समान के मतदाताओं को अपने पाले में कर पाती है ई

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes