Monday, May 4, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़मतदाता जागरूकता अभियान कंडोरा में  बिहान दीदियों ने लोगों को मतदान के...

मतदाता जागरूकता अभियान कंडोरा में  बिहान दीदियों ने लोगों को मतदान के लिए किया जागरूक,रैली, रंगोली और मेहंदी लगाकर मतदान हमारा अधिकार है, मतदान अवश्य करें जैसे संदेशों के साथ किया

जशपुरनगर 28 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत दिवस 24 जनवरी को कुनकुरी विकासखण्ड के कंडोरा में नई दिशा संकुल संगठन के बिहान दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से आम नागरिकों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान रंगोली और मेहंदी लगाकर मतदान हमारा अधिकार है, मतदान अवश्य करें इस संदेश के साथ आमजनों को जागरूक किए गए। इसके साथ ही बिहान दीदियों ने लोगों को डोर-टू-डोर जाकर मतदान करने का संदेश दिया।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes