जशपुर बीते वर्ष 2 अलग अलग जगहों पर डकैती करने के मामले में लोदाम चौकी पुलिस ने आज 1 आरोपी को झारखण्ड के सिमडेगा जिले से गिरफ्तार कर कुल 6 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है
जशपुर बीते वर्ष 2 अलग अलग जगहों पर डकैती करने के मामले में लोदाम चौकी पुलिस ने आज 1 आरोपी को झारखण्ड के सिमडेगा जिले से गिरफ्तार कर कुल 6 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है जिसमे से पूर्व में 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजे दिया था।
लोदाम चौकी प्रभारी सुरेंद्र मानिकपुरी ने बताया कि ग्राम पौरतेंगा,ओर ग्राम दरीगाँव मे 7/8/2017 को अलग अलग दो डकैती की घटना हुई थी जिसमे प्रार्थी भानुप्रताप सिंह ग्राम दरीगांव ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया थी कि रात को करीबन 11.00 बजे 06 अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर नगदी रकम 25,000 रूपये लूट कर ले गए है साथ ही उसी दौरान दूसरी घटना में अवध पालन राम प्रधान ने ग्राम पौरतेंगा ने भी रिपोर्ट दर्ज करवाई की 07 अज्ञात बंदुकधारी लोगों के घर मे घुस कर जान से मार देने की धमकी दी और 11,000 रूपये एवं सोने, चांदी के जेवरात, 02 नग मोबाईल लूट कर ले गये है।
पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 395 भादवि व 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर जाँच में जुट थी जाँच में पुलिस ने ग्राम झोलंगा के डकैती की घटना में शामिल 05 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिसमे से एक फरार आरोपियों की पुलिस तलास कर रही थी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि झारखण्ड के जिला सिमडेगा थाना कोलेबिरा में लूट का 01 आरोपी रह रहा है पुलिस द्वारा टीम बना कर झारखण्ड जा कर दबिश दी गई और फरार आरोपी को हिरासत में ले लिया गया और कड़ी पुछताछ की गई जिसमें आरोपी ने ग्राम झोलंगा एवं दरीगांव की डकैती की घटना को स्वीकार किया, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जशपुर जैल भेज दिया गया है।
डकैती की इस वारदात को सुलझाने में पुलिस बनाई गई टीम में मुख्यरूप से उप निरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी चौकी प्रभारी लोदाम, उप निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे थाना प्रभारी दुलदुला, आरक्षक शोभनाथ सिंह, प्रकाश मिंज, भोला नाथ सिंह राठौर, सहायक आरक्षक रवि राम, रविन्द्र पैंकरा का विशेष रूप से टीम में शामिल थे।