जनता कांग्रेस जोगी की महा पदयात्रा का आगाज 5 सितम्बर को-किसानों के करोड़ो रु मुआवजा एवम राष्ट्रीय राजमार्ग की खस्ता हालत को सुधार हेतु*पत्थलगाव से कांसाबेल तक एम एस पैंकरा, के नेतृत्व में#

0

जनता कांग्रेस छग(जे) पत्थलगांव जिला: जशपुर द्वारा

” महा -पदयात्रा”दिनांक 5 

सितम्बर को पत्थलगाव से कांसाबेल तक आरम्भ होगी जो सात दिन चलेगी।

जनता कांग्रेस जे पत्थलगाव जिला इकाई  द्वारा किसानो की अर्जित भूमिका मुआवजा भुगतान करने एवं राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक:43 का सुधार एवं निर्माण को लेकर 5 सितम्बर 2018 से पत्थलगांव से कांसाबेल तक प्रथम चरण में महा-पदयात्रा करने का निर्णय लिया है।

इस आशय का ज्ञापन भी कलेक्टर जशपुर को प्रस्तुत किया जा चुका है ।
5 सितम्बर को ही पत्थलगांव से ‘ विजयरथ’ रवाना किया जाएगा जिसका नाम पत्थलगांव विजयरथ होगा जो महापदयात्रा के साथ चलेगा।

यात्रा को पत्थलगाव से कांसाबेल की दूरी 7 दिन में पूरी की जायेगी इसमें 7 पड़ाव भी होंगे। 

 आवश्यक वयवस्था के लिए निम्नानुसार दिनवार प्रभारी बनाया गया  है-पदाधिकारियो को रोजाना उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे इस हेतु
1)पहला दिन: पत्थलगांव से पाकरगांव- पाल भाटिया अध्यक्ष ,सह-श्री देवेंद्र धिरही
पहला दिन इला जोन, पालीडिह जोन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे
2) दूसरा दिन पाकरगांव से कछार – नेहरू लकड़ा,सह -पास्कल पन्नाइस दिन तमता जोन के तथा पाकरगांव एवं कछार क्षेत्र के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे
3) तीसरा दिन कछार से लुड़ेग – विनोद अग्रवाल-सह-हैप्पी भाटिया इस दिन लुड़ेग जोन तथा कछार सेक्टर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे
4) चौथा दिन लुड़ेग से बेलडेगी- चूड़ामणि यादव-सह-अरविंद पैंकरा इस दिन काढ़रो जोन, सुरंगपानी सेक्टर एवं कोतबा क्षेत्र के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे
5) पांचवा दिन बेलडेगी से बनगाँव- ब्रजमोहन कुजूर- सह-मुकेश अग्रवाल इस दिन बागबहार ब्लॉक, सूरजगढ़ सेक्टर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
6) छठवां दिन बनगाँव से पोंगरो- रविशंकर बंजारा सह- श्रीमती बैजंती इस दिन कांसाबेल जोन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे
7) सातवाँ दिन पोंगरो से कांसाबेल- रमेश गुप्ता,एवम कांसाबेल ब्लॉक में रहने वाले समस्त पदाधिकारी इस दिन कांसाबेल जोन के साथ- साथ दोकड़ा एवं महादेवड़ाढ़ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे

समापन के दिन  जिले भर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति भी  होगी।

प्रदेश पदाधिकारी एवं प्रवेक्षक की उपस्थिति समय -समय पर प्रार्थनीय होगी।

प्रतिदिन के प्रभारी अपना-अपना सहायक बनाकर पहले से ही महायात्रा को प्रभावी बनाने के लिए गांव में प्रचार- प्रसार के लिए मुनादी करेंगे।
पत्थलगांव विजय रथ का प्रभारी श्री मुरली यादव रहेंगे जो क्षेत्र अनुसार अपना सहायक बना सकते हैं।
महायात्रा का नेतृत्व श्री एमएस पैकरा, पूर्व कमिश्नर एवं प्रत्याशी, पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र करेंगे एवम श्री रविन्द्र सिंह भाटिया,केंद्रीय कोर कमेटी के सदस्य एवम प्रदेश उपाध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
जय जोगी, जय छत्तीसगढ़
पाल भाटिया, अध्यक्ष एमएस पैकरा, प्रत्याशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed