
पत्थलगाव- पुलिस पब्लिक रिपोर्टर एवम पुलिस हेल्प लाइन रांची झारखण्ड द्वारा द्वितीय राष्ट्रीय महिला सम्मान पुरस्कार 2017 के लिए छत्तीसगढ़ की अग्रणी संस्था ग्रामीण विकास परिषद पत्थलगाव जिला जशपुर का चयन किया गया है।श्री भाटिया ने बताया कि श्री नयाब अहमद जी पूर्व डी जी पी झारखण्ड के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा शिक्षा,स्वास्थ्य,संस्कृति,पर्यावरण ,कला के क्षेत्र में महिलाओं एवम संस्थाओ को सम्मानित किया जाता है इसी कड़ी में हमारी संस्था का चयन महिला जागरूकता एवम बालिका शिक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने हेतु किया गया है।
29 अक्टूबर को रांची में आयोजित समारोह में सभी चयनित लोगो को यह सम्मान दिया जावेगा संस्था की ओर से भी हमारा प्रतिनिधि मंडल यह सम्मान प्राप्त करेगा। इस समारोह में विशेष रूप से श्रीमती रिंकू भक्त मिसेज इंडिया,अलीशा सिंह वालीबुड की मशहूर कोरियोग्राफर, दीपिका सिंह अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज,एवम सौम्य राय बूगी बूगी डांस इंडिया को भी सम्मानित किया जावेगा।
Follow me in social media