केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय एवं सासंद राजा रणविजय सिंह जुदेव जी के नेतृत्व में पत्थलगड़ी के विरोध में कल निकालेंगी सद्भावना यात्रा

पत्थलगड़ी के विरोध में जहां पूरे प्रदेश में राजनीति चरम पर है। वहीं इधर भाजपा ने पत्थलगड़ी अभियान के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। दरअसल विवादों का केंद्र बना पत्थलगड़ी अभियान के विरोध में भाजपा के दिग्गज नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। इसके तहत जशपुर जिले के बगीचा तहसील के कलिया से बछराव तक सद्भावना पद यात्रा की जाएगी। इस पदयात्रा का नेतृत्व *केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री विष्णुदेव साय और सासंद राजा रणविजय सिंह जुदेव जी* करेंगे। इन दिग्गज नेताओं के साथ जिले के तीन विधायक और प्रबल प्रताप सिंह जुदेव भी इस पदयात्रा में शामिल होंगे।
आपको बता दें 22 अप्रैल को कलिया, बुटूंगा और बछरांव में सर्वआदिवासी समाज ने पत्थलगड़ी अभियान चलाया था। इस अभियान में समाज ने संविधान की छठवीं अनुसूची का हवाला देते हुए क्षेत्र में अपना कानून लागू करने और बाहरी लोगों का हस्तक्षेप बंद करने की घोषणा कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed