झारखंड रांची के हिल व्यू हॉस्पिटल में भी छत्तीसगढ़ के स्मार्ट कार्ड से होगा ईलाज

0

जशपुरनगर जशपुर जिले के स्मार्ट कार्डधारियों को अब तक ईलाज के लिए 300 से 450 किलोमीटर दूर रायपुर बिलासपुर जैसे दूरस्थ शहरों में जाना पड़ता था। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के प्रयासों से अब सीमावर्ती राज्य झारखण्ड की राजधानी रांची के हिल व्यू अस्पताल में भी लोग अपना ईलाज स्मार्ट कार्ड के माध्यम से करा पाएंगे।
कलेक्टर डॉ. शुक्ला ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पड़ोसी राज्य झारखण्ड के अस्पतालों का पंजीयन किए जाने के लिए राज्य सरकार से अनुमति मांगी थी। जिसके तहत् रांची के हील व्यू अस्पताल को राष्ट्रीय मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना अंतर्गत पंजीकृत किया गया है। यह अस्पताल मुख्य रूप से अस्थि रोग एवं स्त्री रोग के ईलाज लिए प्रसिद्ध है। अब इसमें छत्तीसगढ़ से जारी स्मार्ट कार्ड के अंतर्गत निःशुल्क ईलाज किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि सीमावर्ती राज्य झारखण्ड की राजधानी रांची की दूरी जशपुर से मात्र 150 किलोमीटर है। जशपुर जिले के निवासी अब रांची के हील व्यू अस्पताल में भी अपने स्मार्ट कार्ड के माध्यम से ईलाज करा सकते है।
राष्ट्रीय एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजनांतर्गत स्मार्ट कार्ड दिया जाता हैं जिससे लोगों को अपने ईलाज कराने के लिए प्रत्येक परिवार को 30 हजार रुपए प्रदान किए जाते हैं। जिले में अब तक कुल 200987 परिवारों को स्मार्ट कार्ड प्रदान किया जा चुका है जो कि परिवरों की संख्या का 98 प्रतिशत है। राज्य में अब तक जशपुर जिले में सर्वाधिक स्मार्ट कार्ड बनाये गए है। जिले में 17 पंजीकृत चिकित्सालय है, जिसमें 2 निजी चिकित्सालय भी स्मार्ट कार्ड के माध्यम से ईलाज कराने की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed