कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य संस्थाओं हुआ निरीक्षण

0

जशपुर:- कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री तिवारी द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि समय सीमा की बैठक में कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के निर्देशानुसार विगत दिवस को स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, कस्तुरा, आरा, उप स्वास्थ्य केन्द्र आरा, ईचकेला, लोरा और दुलदुला का निरीक्षण किया गया। इस दौरान केन्द्रों में पाई गई कमियों में सुधार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अनुपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारी के खिलाफ नोटिस भी जारी किया गया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्यालय समय पर आने के निर्देश दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed