भाजपा युवा मोर्चा की हुई बैठक, रैली निकाल किया शक्ति प्रदर्शन—-शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव को श्रद्धांजलि देकर किया बैठक का शुभारंभ
कुनकुरी. गुरूवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल कुनकुरी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक बैठक युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शौर्य प्रतात सिंह जूदेव की उपस्थिति में नगर के मंगल भवन में आयोजित की गई।
बैठक से पूर्व भगवान राम के अयोध्या स्थिति मंदिर के शुभारंभ की तिथि का स्मरण करते हुए नगर में एक बाईक रैली निकाली गई। मंगल भवन पहूंचकर शौर्य प्रताप सिंह जूदेव का स्वागत किया गया तथा स्वर्गीय शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव की जन्म जयंती पर उनका पुण्य स्मरण किया गया। बैठक में कुनकुरी भाजयुमों मण्डल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।