जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत जैजैपुर में अंतरराष्ट्रीय बृद्ध दिवस पर नगर के बृद्धजनो का न प अध्यक्ष द्वारा सम्मान
जांजगीर-चांपा कन्हैया गोयल
जैजैपुर मे पहली बार नगर पंचायत अध्यक्ष सोनसाय देवागन की अगुवाई मे अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर बुजुर्गों का हुआ सम्मान
सक्ति-नगर पंचायत अध्यक्ष जैजैपुर सोनसाय देवांगन ने 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन,, दिवस पर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हये नगर के बुजुर्गो का किया,शाल श्रीफल से सम्मान एवं उनसे लिया आशिर्वाद जैजैपुर नगर पंचायत अध्यक्ष सोनसाय देवांगन ने एक अक्टूबर को अंतररष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर नगर के बुजुर्गो को स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाये दी एवं शाल, श्रीफल से सम्मान और सभी बड़ो से आशिर्वाद लिया
,अध्यक्ष श्री देवांगन ने कहा कि बुजुर्गों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए पूरे विश्व मे यह दिवस मनाया जाता है, बुजुर्ग परिवार और समाज के मूल स्तम्भ होते है, ये जीवन भर परिवार और समाज को अमूल्य योगदान देते है उनकी खुसी का पूरा ध्यान रखना चाइये,वृद्धजनों का सम्मान करना हम सभी की नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है सम्मान की इसी कड़ी में अतिथि के रूप में उपस्थित दिलिप चन्द्रा, उपाध्यक्ष नगर पंचायत जैजैपुर ने कहा कि जब हम जीवन की उचाई को स्पर्श करते है सफलता के पायदान पर लगातार चढ़ते जाते है तब हमारे बड़े बुजर्गों का ही आर्शीवाद होता है और वही हमे हर परिस्थिति में संभाल के रखते है और उनका आर्शीवाद हमेशा हमारे साथ रहता है। वही कार्यक्रम मे उपास्तिथ वार्ड सात के पार्षद हरनारायण यादव जैजैपुर ने सभी बुजर्गो से आर्शीवाद लिया,इस कार्यक़म में प्रमुख रूप से सोनसाय देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत जैजैपुर ,श्री यादव थाना प्रभारी जैजैपुर ,पूर्व प्राचार्य टी आर चन्द्रा जी ,वार्ड 09 के पार्षद नरेंद्र प्रजापति , पार्षद हरनारायण यादव ,दिगम्बर साहू, जम्मू लाल केवट सहित गणमान्य नागरिक उपास्थित थे