🅾️ खरसिया न.प. अध्यक्ष प्रतिनिधी सुनील शर्मा द्वारा गौ सेवा निरंतर जारी, नटवर (A.A.) द्वारा भी रोजाना की जा रही गौ सेवा..*अन्य वर्गों सहित प्रेस तथा प्रसाशन भी सजग

0

*खरसिया में कोरोना के विरुद्ध जंग में सभी वर्गों का सहयोग मिल रहा है।

===========================*
*🅾️ न.प. अध्यक्ष प्रतिनिधी सुनील शर्मा द्वारा गौ सेवा निरंतर जारी, नटवर (A.A.) द्वारा भी रोजाना की जा रही गौ सेवा..*

*🅾️ रिया रितेश श्रीवास्तव शुरुवात से ही सेवा कार्य में लगे हुए..*

*🅾️ बाबा के बंदे ग्रुप द्वारा की जा रही अनाज व्यवस्था काबिले तारीफ..*

*🅾️ एसडीओपी पीताम्बर पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस विभाग की मुस्तैदी के कारण खरसिया में लॉकडाउन सफलता की ओर अग्रसर..*

*🅾️ नगर का प्रेस जगत भी सहयोग एवं जागरूकता में लगा हुआ..*
*===========================*

खरसिया। नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति राधा सुनील शर्मा द्वारा अपने स्वयं के मद से गौ माता की सेवा की जा रही है वह निरंतर जारी है। न.प. अध्यक्ष प्रतिनिधी सुनील शर्मा स्वयं वार्डो में जाकर जगह-जगह पैरा की व्यवस्था कर एवं दलिया बनवाकर गौ सेवा में लगे हुए है। नगरपालिका के कर्मचारी, पार्षदगण तथा नगरवासियों के सहयोग से इस सेवा को मूर्त रूप दिया जा रहा है।

शहर की प्रतिष्ठित फर्म अग्रवाल एजेंसी के संचालक नटवर अग्रवाल द्वारा गुरुद्वारा के पास रोजाना गायों को अनाज मिश्रित कोढा खिलाया जाता है। इनकी यह सेवा निरंतर जारी है।

हैलो मीडिया के संचालक रितेश श्रीवास्तव एवं पार्षद रिया श्रीवास्तव अपने सहयोगियों के साथ लगातार सेवा कार्य में लगे हुए है। इसी क्रम में इन्हे जानकारी प्राप्त होते ही स्वयं जाकर जरूरतमंद व्यक्ति को दवाई उपलब्ध कराई। जिसके लिए सभी ने इन्हे साधुवाद दिया।

वर्तमान समय में कोराना महामारी के मद्देनजर नगर की विभिन्न संस्थाओं एवं लोगो द्वारा लगातार सेवा कार्य किए जा रहे हैं। नगर प्रशासन, धार्मिक संगठनों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों के सम्मिलत प्रयास से नगर में चारो ओर जरूरतमंद लोगो को भोजन एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

इसी क्रम में बाबा के बंदे युवा टीम जरूरतमंदों को राशन सामग्री घर-घर जा कर दे रही हैं जो निरन्तर जारी है। जहाँ भी कोई जरूरतमंद व्यक्ति मिल रहा है उसे राशन कीट दे रहे है ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे।

असहाय जरूरतमंद लोगों को सहयोग करते हुए इनके द्वारा स्वयं के खर्च से राशन की सहायता देकर सेवा कार्य किया जा रहा है जिसकी सर्वत्र प्रशंसा हो रही है। इनके द्वारा राशन कीट में  3 किलो चावल, 1 किलो आटा,1 किलो दाल, 1 किलो आलू,1 किलो नमक, मसाला, हल्दी, मिर्ची, धनिया, तेल 200 Ml, आधा किलो शक्कर, बिस्कुट, नहाने के लिए साबुन, हाथ धोने के लिए साबुन यह पूरा सामान वितरण किया है जा रहा है।

इस सेवा कार्य में हरीश शर्मा, शंकर अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, मुकेश (टी.एम.), सचिन अग्रवाल, विकाश अग्रवाल, नीलेश अग्रवाल, छेदी अग्रवाल, चीनू शर्मा, वरुण शर्मा, संस्कार गोयल, शत्रुघन अंबवानी, संतोष (सी.ए.), प्रकाश (एफ.आर.) एवं रजत गर्ग लगे हुए हैं।

एसडीओपी पीताम्बर पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस विभाग की मुस्तैदी के कारण नगर में लॉक डाउन सफलता की ओर अग्रसर हैं।

इस दौरान खरसिया प्रेस जगत की भूमिका सकारात्मक एवं प्रशंसनीय हैं। जिसके तहत पत्रकार साथी भी अपने-अपने स्तर पर सहयोग एवं जागरूकता में लगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed