कलेक्टर ने किया जनगणना 2021 के प्रशिक्षण का अवलोकन, जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रथम चरण के जनगणना कार्य का प्रशिक्षण जारी,
कन्हैया गोयल
जांजगीर-चांपा 18 फरवरी 2020/ कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष में जनगणना 2021 के प्रथम चरण के कार्यो से संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियां के प्रशिक्षण का अवलोकन किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि जनगणना महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। जनगणना से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ही विकास और लोक कल्याण की योजनाएं तैयार की जानी है। उन्होंने कहा कि जनगणना एक गंभीर चरणबद्ध तथा सामयिक कार्य है। इसके प्रत्येक चरण का कार्य महत्वूपर्ण है।