शक्ति जनपद के चुनाव में जिसके साथ होगा दम- उसके साथ होंगे हम के फार्मूले पर चल रही है राजनीतिक पार्टियां

0

शक्ति जनपद पंचायत के अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष के लिए 13 फरवरी को होने वाले चुनाव में अभी तक नहीं पता प्रत्याशी का

कन्हैया गोयल

शक्ति— छत्तीसगढ़ प्रदेश में 3 फरवरी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संपन्न होने के बाद जनपद पंचायत शक्ति के 24 सदस्यों वाली समिति में आगामी 13 फरवरी को जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार होने वाले अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर आज पर्यंत तक राजनीतिक दलों ने अपने संभावित प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है, वैसे तो जनपद सदस्यों के चुनाव दलीय आधार पर नहीं हुए थे किंतु इसके बावजूद प्रदेश स्तर पर प्रमुख राजनीतिक दल जनपद पंचायत एवं जिला पंचायतों में भी अपने अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की जीत के आंकड़ों का दावा करते हैं, तथा इस लिहाज से देखा जाए तो 24 सदस्यों वाली जनपद पंचायत शक्ति में अध्यक्ष का पद सामान्य होने के कारण निर्वाचित जनपद सदस्यों में चुनाव को लेकर काफी उत्साह है, तथा वर्तमान में देखा जाए तो अध्यक्ष पद हेतु राजमहल शक्ति से कुंवर धर्मेंद्र सिंह एवं पूर्व जनपद सदस्य रहे राजेश राठौर का नाम प्रमुखता से चल रहा है, दोनों ही सदस्यों की राजनीतिक पृष्ठभूमि देखा जाए तो कांग्रेस से ही जोड़ी जा सकती है एवं करीब 7-8 की संख्या में जनपद सदस्य भाजपा समर्थित भी जीत कर आए हैं ऐसा लोगों का मानना है, किंतु इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी की ओर से अध्यक्ष पद हेतु कोई नाम आज पर्यंत तक नहीं आने से चुनाव को लेकर सस्पेंस बना हुआ है, वहीं कांग्रेस पार्टी द्वारा जनपद पंचायत शक्ति हेतु अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष चुनाव के लिए तय किए गए पर्यवेक्षक ने 11 फरवरी को शक्ति पहुंचकर कांग्रेस नेताओं की बैठक लेकर 13 फरवरी को सुबह 10:00 बजे अपना प्रत्याशी घोषित करने की बात कही है, किंतु भाजपा की आज पर्यंत तक कोई बैठक नहीं हुई है ऐसा लगता है, वही जनपद उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर भी मालखरौदा एवं चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के नेता रामकुमार गबेल का नाम भी प्रमुखता से चल रहे तो वहीं दूसरी ओर उपाध्यक्ष पद हेतु भारतीय जनता पार्टी के शक्ति ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष प्रेमलाल पटेल की धर्मपत्नी श्रीमती ममता पटेल का नाम भी प्रमुखता से लिया जा रहा है, किंतु यह दोनों उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी किस पार्टी के चेहरे होंगे यह कहना अभी मुश्किल है, क्योंकि जनपद पंचायत शक्ति के अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष के चुनाव में प्रमुख राजनीतिक दल सामने आकर अपने प्रत्याशियों की जीत में नहीं लगे हुए हैं ऐसा जानकारों का मानना है, तथा जनपद सदस्य के रूप में निर्वाचित होकर आने वाले सदस्य स्वयं ही चुनाव की जीत को लेकर रणनीति बनाने में लगे हुए हैं जिसे देखकर यह कहा जा सकता है कि प्रमुख राजनीतिक पार्टियां 13 फरवरी को चुनाव से कुछ घंटे पूर्व “”जिसके साथ होगा दम– उसके साथ होंगे हम के”” फार्मूले पर अपना प्रत्याशी घोषित करेंगी, किंतु लोगों में इस बात को लेकर चर्चा है कि जनपद पंचायत शक्ति के अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष का सेहरा किसके सिर पर बधने वाला है, वैसे देखा जाए तो जनपद पंचायत शक्ति एवं शक्ति विकासखंड छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत का गृह विधानसभा मुख्यालय भी है तथा इसके बावजूद कांग्रेस पार्टी द्वारा अपने प्रत्याशी की अधिकृत घोषणा आज पर्यंत तक नहीं किया जाना समझ से परे है, राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जनपद सदस्यों के चुनाव दलीय आधार पर ना होने के कारण यह अनुमान लगाना मुश्किल है कि जनपद के निर्वाचित होने वाले सदस्य किस को अपना समर्थन देंगे, इसी के चलते कोई भी राजनीतिक दल अपना प्रत्याशी घोषित करने की स्थिति में नहीं है, वहीं लोगों का कहना है कि जनपद पंचायत शक्ति के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष हेतु जिन सदस्यों ने चुनाव लड़ने का मन बना रखा है वह 1 सप्ताह पूर्व से ही अपने- अपने पाले के सदस्यों को अन्य राज्यों की सैर करवाने में लगे हुए हैं, तथा उन्हें अपने कब्जे में रखकर अपनी स्थिति को मजबूत कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने भी जनपद पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष निर्वाचन को लेकर अपनी तैयारियां पूर्ण कर ली है तथा 13 फरवरी को सुबह 11:00 बजे से जनपद पंचायत शक्ति के सभागार में विधिवत अध्यक्ष उपाध्यक्ष के नामांकन एवं निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed