कन्हैया गोयल
रामराज पांडेय के स्थान पर रविंद्र कुमार शर्मा को दी गई जिम्मेदारी
शक्ति— छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेशानुसार एवम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया के अनुमोदन की प्रत्याशा में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री गिरीश देवांगन रायपुर ने 14 जनवरी को जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीनडीह विकासखंड में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर रविंद्र कुमार शर्मा (अमरूवा- दारंग) को नियुक्त किया गया है, तथा इसके पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का काम रामराज पांडेय देख रहे थे।

, प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा रविंद्र कुमार शर्मा को नया कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रविंद्र कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में पूरे विकासखंड में कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलने तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह होने की बात कही है, वहीं दूसरी ओर रविंद्र कुमार शर्मा ने भी अपनी इस नियुक्ति पर प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी द्वारा दी गई है वह पूरी तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए कांग्रेस को पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे
