त्रिस्तरीय आम निर्वाचन 2020 जशपुर जिले में 97 जोनल अधिकारी नियुक्त

0

त्रिस्तरीय आम निर्वाचन 2020
97 जोनल अधिकारी नियुक्त
जशपुरनगर 14 जनवरी 2020/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने त्रिस्तरीय आम निर्वाचन  के कार्य सुचारू रूप से सम्पादित कराने के लिए 97 जोनल अधिकारियों की नियुक्ति की है, जिसमें 13 जोनल अधिकारी रिजर्व में रखे गए हैं। जिले में 1119 मतदान केन्द्रों पर चुनाव के दौरान निगरानी तथा सुचारू रूप से मतदान सम्पन्न कराने के लिए  84 जोन बनाए गए। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर जनपद में 94 मतदान केन्द्रों को 7 जोन में बांटा गया है।  इसी प्रकार मनोरा जनपद में 91 मतदान केन्द्र के लिए 8 जोन, दुलदुला जनपद के 72 मतदान केन्द्र के लिए 6 जोन, कुनकुरी जनपद के 114 मतदान केन्द्र के लिए 9 जोन, कांसाबेल जनपद के 123 मतदान केन्द्र के लिए 7 जोन, फरसाबहार जनपद के 158 मतदान केन्द्र के लिए 9 जोन, पत्थलगांव जनपद के 243 मतदान केन्द्र के लिए 14 जोनतथा बगीचा जनपद के 224 मतदान केन्द्र के लिए 21 जोनबनाए गए हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आई.एल.ठाकुर ने बताया कि विकासखंड बगीचा के तोरा जोन हेतु वन परिवीक्षा अधिकारी श्री दुलार सिंह को जोनल अधिकारी नियुक्त किया गया हैं।  इसी प्रकार कामारिमा जोन हेतु उप अभियंता लोक निर्माण विभाग, श्री एस एक्का,  डूमरकोना जोन के लिए उप अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री एस आर भगत,  फुलझर जोन के लिए उप अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री परमेश्वर पटेल, चंपा जोन के लिए उप अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री अजीत जायसवाल, सन्ना जोन के अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री विपिन राज मिंज,  छिरोडीह के लिए उप अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री पी टोप्पो, रौनी जोन के लिए उप अभियंता जल संसाधन विभाग श्री धीरेंद्र प्रताप सिंह, सरधापाठ के लिए पशु चिकित्सक सहायक सलज्ञ बगीचा श्री उमेश किंडो,  कलिया जोन हेतु सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी श्री गौरव गुप्ता, भितघरा जोन के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री प्रदीप कुमार गुप्ता, साहीडाँड़ जोन के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री बी पी तिर्की,  सरबकोम्बो जोन के लिये ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री रविरोशन टोप्पो,  तम्बाकछार जोन के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री एम मुस्तफा अंसारी, बम्बा जोन के लिए उप अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री मनोज मरकाम, बिमडा के लिए उप अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री मनोज कुजूर, कुर्रोग जोन के लिए विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री मनी राम यादव, झिक्की जोन के 09 मतदान केंद्र के लिए बी.आर.सी श्री शंकर बरला, मरोल जोन के लिए उप अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री विशाल बड़ा, दूर्गापारा जोन के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री शिव शंकर सिंह, सामरबार जोन के लिए वन परीक्षेत्राधिकारी श्री अशोक सिंह नियुक्त किये गए है।
विकासखंड पत्थलगांव के किलकिला जोन हेतु अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग श्री एम आर भगत को जोनल अधिकारी नियुक्त किया गया है।  इसी प्रकार केराकछार जोन के लिए अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिक सेवा श्री आर पी ठाकुर, तमता जोन के लिए मंडल संयोजक श्री राधेश्याम मिर्झा, घरजियाबथान जोन के लिए अनुभागीय अधिकारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री एन के एस महतो, डूमरबहार जोन के लिए उप वन मंडल अधिकारी श्री आर.आर पैकरा,  पाकरगांव जोन के लिए सीएमओ श्री जय मंगल सिंह परिहार,  पालीडीह जोन के लिए विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री धनीराम भगत, कछार जोन के लिए कार्यपालन अभियंता श्री एस के गुप्ता, लुड़ेग जोन के लिए कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री आर.सी. चारी,  बागबाहर जोन के लिए अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन श्री एल पी मिश्रा,  काडरो जोन के लिए उप अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री एस के पैकरा,  सुरंगपानी जोन के लिए उप अभियंता पीएमजीएस श्री सुधीर पटेल, रोकबहार जोन के 12 मतदान केंद्र के लिए मत्स्य निरीक्षक टी पी सिंह, जामझोर जोन के लिए उद्यान निरीक्षक श्री पुष्पेंद्र पटेल को जोनल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पशु चिकित्सा सहायक सलज्ञ श्री बालेश्वर प्रसाद भगत,  वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री जयराम सिंह नेटी एवं जनपद उप अभियंता जनपद पंचायत श्री मुकेश सिंह को रिजर्व रखा गया है।
विकासखंड कांसाबेल के बटईकेला जोन के लिए अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन विभाग श्री एस.के. धमीजा को जोनल अधिकारी नियुक्त किया गया है । इसी प्रकार कांसाबेल जोन के लिए विकास खंडशिक्षा अधिकारी श्री संजीव कुमार, सागीभावना जोन के लिए सहायक अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री वी के मिश्रा, चेटबा जोन के लिए अनुभवी अधिकारी लोक निर्माण विभाग श्री एस.टोप्पो, बरजोर जोन के लिए उद्यान अधीक्षक श्री डी.के सिन्हा,  बगिया जोन केे लिए वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री डी.आर. महेश्वरी,  दोकड़ा जोन के लिए उप अभियंता वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री बी.आर. नागवंशी को जोनल अधिकरी नियुक्त किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी ग्राम यांत्रिकी सेवा श्री एस डी विजेन्द्रे एवं उप अभियंता ग्राम यांत्रिकी सेवा कांसाबेल श्री अनुरंजन ककेरकेट्टा को रिजर्व रखा गया है।
विकासखंड जशपुर के नीमगांव जोन के लिए एमजेडीयू सिद्दीकी विकास खंड शिक्षा अधिकारी को जोनल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार जशपुर जोन के लिए उप  संचालक पशु चिकित्सा सेवा डॉक्टर जी.एस.तंवर, सिंटोगा जोन केे लिए सहायक अभियंता क्रेडा श्री संदीप बंजारे, गम्हरिया जोन केे लिए अनुभाग अधिकारी लोक निर्माण विभाग श्री टी एन सी सिंह, आरा जोन के लिए महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र श्री सी.आर टेकाम, छोटाकरौजा जोन लिए उप अभियंता जल संसाधन विभाग श्री एस के रात्रे, लोखंडी जोन के के लिए सहायक संचालक रेशम श्री मनीष पवार, पोरतेंगा जोन के लिए उपसंचालक कृषि श्री एम.आर. भगत, पिलखी  जोन केे लिए सहायक अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री कमल प्रसाद कंवर, लोदाम जोन के लिए उप अभियंता जल संसाधन विभाग श्री ए.के धृतलहरें को जोनल अधिकारी नियुक्त किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी ग्राम यांत्रिकी सेवा श्री बलिराम साहू को रिजर्व रखा गया है।
विकासखंड मनोरा के सोनक्यारी जोन के हेतु मनोहर बीईओ श्री लक्ष्मण कुमार शर्मा को जोनल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार आस्ता जोन के लिए विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक श्री तरुण पटेल, हर्राडीपा जोन के लिए राजस्व निरीक्षक श्री ललित भगत, मनोरा जोन के लिए सहायक विस्तार अधिकारी श्री मिशैल खलखो, गजमा जोन में 9 मतदान केंद्र के लिए मंडल संयोजक श्री लोकहित भगत, घाघरा के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के श्री सुदर्शन उरांव, सोगड़ा के लिए उप अभियंता श्री संजय दिवाकर तथा ओरकेला जोन के लिए वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी श्री जे.एल. खुटियारेे को जोनल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही रिजर्व में वन क्षेत्रपाल श्री आर.पी सिंह एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  के प्राचार्य श्री आर.बी निराला को शामिल किया गया है।
विकासखंड दुलदुला के चाम्पाटोली के लिए विकासखंड स्त्रोत केंद्र के मिशन समन्वयक श्री दीपेंद्र कुमार सिन्हा को जोनल अधिकारी नियुक्त किया गया है इसी प्रकार कस्तूरा जोन के लिए श्री हेमंत कुमार नायक सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बांगुरकेला जॉन के लिए श्री मार्टिन खलखो, विकास खंड शिक्षा अधिकारी दुलदुला जोन के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के उपयंत्री श्री अजय बंजारे, करडेगा जोन के लिए वन क्षेत्रपाल श्री आर आर चैहान तथा हल्दी मुंडा जोन के लिए वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी श्री एफ आर बर्मन को जोनल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के उपयंत्री श्री प्रमोद कुमार महतो को रिजर्व में नियुक्त किया गया है।
विकासखंड कुनकुरी के नारायणपुर जोन के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के श्री रघुराज चैहान, बासनताल जोन के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के श्री एन.के.महतो, केराडीह जोन के लिए जनपद पंचायत के उप अभियंता श्री संतोष कुमार ठाकुर, रायकेरा जोन के लिए उप अभियंता श्री एल्फीज विराज लकड़ा, गिनाबहार जोन के लिए उप अभियंता श्री एसएस पैकरा,  कलीबा जोन के लिए श्री लेयोस खेस्स, पकरीकछार जोन के लिये उप अभियंता श्री आई बड़ा, हर्राडांड जोन के लिए वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी श्री फ्रांसिस लकड़ा, खारीझरिया जोन के लिए उप अभियंता श्री देवार्चन मालाकर को जोनल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री प्रमोद भटनागर तथा सहायक विश्व विकास अधिकारी श्री दीपक मिंज को रिजर्व में रखा गया है।
विकासखंड फरसाबहार के पंडरीपानी जोन हेतु उप अभियंता लोक निर्माण विभाग बीईओ श्री पी सी आनंद को जोनल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार फरसबाहर जोन के लिए मंडल संयोजक आदिवासी जाति कल्याण विभाग श्री रमेश कुमार साय, गारीघाट जोन के लिए अभियंता ग्राम यांत्रिकी सेवा श्री रवि कुमार शिडे, बारो जोन के लिए कृषि विस्तार अधिकारी श्री भीम प्रसाद यादव, गंझियाडीह जोन के लिए उप अभियन्ता ग्राम यांत्रिकी सेवा श्री प्रदीप साहू, तुमला जोन के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.शैलेश साय,  लवाकेरा  जोन के लिए अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन श्री आर पन्ना,  तपकरा जोन के लिए विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री बी एस पैंकरा, सिंगीबहार जोन के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी श्री सुधीर मिंज को जोनल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही रिजर्व में उप अभियंता जल संसाधन श्री जितेन्द्र कुमार सिंह एवं विकासखंड समन्वयक श्री उदितराम चैहान को रिजर्व रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *