शहरी चुनावों में कांग्रेस के पक्ष में जनादेश

0

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में आज सुबह से ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश महामंत्री महेन्द्र छाबड़ा, मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला, प्रभारी सचिव शिवसिंह ठाकुर, सहित कंट्रोल रूम के सदस्यों ने पूरे राज्य के कांग्रेस पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से संपर्क स्थापित किया और परिणामों की दिनभर अधतन जानकारी प्राप्त की।

नगरीय निकाय चुनावों के परिणामों पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनावों में नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में पार्षदो के परिणामों में कांग्रेस ने भाजपा के ऊपर निर्णायक बढ़त बना ली है। पार्षदों के बहुमत से नगरीय निकायों के प्रमुखों का चुनाव होगा। इसलिये कांग्रेस को सफलता मिलना सुनिश्चित है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सरकार के एक साल के कार्यो पर छत्तीसगढ़ की शहर की जनता ने अपनी मुहर लगायी है। नगर पंचायतों, नगर पालिकाओं में और नगर निगमों के मतदाताओं ने कांग्रेस के पक्ष में अपना जनादेश दिया है। स्थानीय सरकार के चुनावों में एक बार फिर मतदाताओं ने भाजपा के घमंड और जनविरोधी नीतियों को नकार दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed