असामयिक वर्षा से हो रही छति पर कृषि मंत्री गम्भीर-बैठक कर आंकलन किया

0

नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने छत्तीसगढ़ में हो रही असामयिक वर्षा से फसलों को छति होने से उत्पन्न स्थिति का जायजा आंकलन करने के लिए बैठक की। जिसमें प्रदेश में पिछले दो दिनों से हो रही असामयिक वर्षा से फसल क्षति के आकलन करने हेतु कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को मैदानी स्तर पर तत्काल कार्यवाही करने निर्देशित दी। तथा कटाई उपरांत खेत में फसल सूखने हेतु रखा गया था वहां फसल क्षति होेने की संभावना अधिक है। सोयाबीन फसल एवं अन्य फसलों जैसे धान एवं शाक-सब्जी इत्यादि की क्षति का आकलन करने के निर्देश किया। तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत कृषकों को नियमानुसार लाभान्वित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने अधिकारियों को निर्देशित किया। तथा विशेष सचिव कृषि को फसल क्षति के आकलन हेतु जिले के कलेक्टरों से चर्चा करने निर्देशित भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed