कांग्रेस का सदस्यता अभियान आरम्भ*12 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य*शिव डहरिया ने कहा ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाये-लंबे समय से कांग्रेस प्रवेश हेतु प्रतीक्षारत अब 1 रुपये देकर सीधे सदस्य बन सकेंगे
रायपुर- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश में 12 लाख नए सदस्य बनायेगी।6 सितम्बर को विधिवत नगरीय प्रसासन मंत्री श्री शिव डहरिया ने राजीव भवन में इसकी शुरुआत की।श्री डहरिया ने कहा कि संगठन के विस्तार हेतु 2022 तक लक्ष्य लेकर सदस्यता अभियान आरम्भ किया जा रहा है जिसमे 1 रुपये देकर कोई भी कांग्रेस की सदस्यता पूरे छत्तीसगढ़ में प्राप्त कर सकता है।
सदस्यता अभियान आरम्भ हो जाने से अब किसी की भी कांग्रेस प्रवेश के लिए कोई बाधा नही बची है सभी का स्वागत है और अधिक से अधिक सदस्य बनाये जाएंगे