डिप्टी कलेक्टर श्री पाण्डेय को पंचायत उप संचालक का प्रभार
जषपुरनगर 04 सितम्बर 2019/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा जिला कार्यालय में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर श्री आर.एन.पाण्डेय को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ उप संचालक पंचायत का प्रभार सौंपा गया है। ज्ञातव्य है कि उप संचालक पंचायत जशपुर का प्रभार अभी तक संयुक्त कलेक्टर एवं जशपुर के एसडीएम श्री विजेन्द्र सिंह पाटले के पास था। श्री पाटले का स्थानांतरण प्रतिनियुक्ति पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कोरबा के होने पर श्री पाण्डेय को यह अतिरिक्त दायित्व अस्थाई रूप से दिया गया है।