स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री दयाराम ठेठवार के निधन पर कलेक्टर ने गहरा शोक व्यक्त किया

0


रायगढ़, 28 जुलाई 2019/ कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री दयाराम ठेठवार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। कलेक्टर श्री यशवंत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल उनके निवास स्थान पहुंचकर पार्थिव देह को तिरंगे में लपेटकर सम्मानित किया।
कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने कहा कि स्व.श्री दयाराम ठेठवार ने स्वतंत्रता संग्राम में महती भूमिका निभाई है और उन्होंने देश को अमूल्य सेवाएं दी है। उनका निधन देश एवं प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। कलेक्टर ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है एवं उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed