रायपुर– पुलिस ने राजधानी में सेक्स रैकेट का खुलासा किया है जिसे माँ बेटा मिलकर चलते थे। बेटा लड़कियों को सोशल मीडिया से प्रेम जाल में फसाता था और बाद में उनसे देह व्यापार करवाता था। वही उसकी माँ गरीब और मजबूर लड़कियों को देह व्यापार करवाती थी। ये काम उनके कबीरनगर के घर में ही होता था, सालो से चल रहे इस काम की शनिवार को पुलिस को खबर लगी।
पुलिस ने सुचना पर प्रशिक्षु डीएसपी कल्पना वर्मा, थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी और महिला आरक्षक के साथ छापा मारा तो घर से रंगे हाथ एक दलाल साहित पांच लोगो को पकड़ा है, इन पर पिटा एक्ट की धारा 3 के अंतर्गत कार्यवाई की है। पकडे गए आरोपियों में एक नाबालिक लड़की है।
आरोपी रायपुर के श्रीनगर, राजेंद्र नगर, दुर्ग और राजनांदगांव में रैकेट चलाते थे जिसके बाद पुलिस ने इन स्थानों पर टीम भेजी पर रायपुर में कोई नही मिला, दुर्ग और राजनांदगांव में करवाई जारी है। इसमें 20 से 25 महिलाएं और लड़कियां शामिल है।स
पुलिस अपनी करवाई को दिनभर छिपाती रही।पुलिस ने रविवार रात में 8 बजे छापा मार करवाई कर पांच से अधिक लोगो को गिरफ्तार किया था, पर सोमवार को 12 बजे तक कुछ भी बोलने से बचती रही। आनन फानन में 2 बजे खुलासा किया। इसमें एक नेता के शामिल होने की सुचना है जिसे पुलिस ने खारिज कर दिया