प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 1 को जांजगीरऔर 2 अप्रेल को बिलासपुर दौरा कार्यक्रम-5 अप्रेल को उड़ीसा के कोमना और धरमगढ़ में लेंगे सभायें
रायपुर/ 31 मार्च 2019। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिनांक 01.04.2019 सोमवार को दोपहर 12 बजे जांजगीर में कांग्रेस उम्मीदवार रवि भारद्वाज के नांमाकन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे से पाटन, बेलोदी में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दिनांक 02.04.2019 मंगलवार 12 बजे बिलासपुर में कांग्रेस उम्मीदवार अटल श्रीवास्तव के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे रायपुर संसदीय क्षेत्र के भाटापारा में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम 5 बजे भाटापारा से रायपुर के लिये रवाना होंगे।
दिनांक 05.04.2019 शुक्रवार को दोपहर 12.05 बजे कोमना, दोपहर 2 बजे धरमगढ़ में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4.30 बजे जगदलपुर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। उक्त जानकारी श्री
शैलेश नितिन त्रिवेदी
महामंत्री एवं अध्यक्ष संचार विभाग
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दी गयी