श्री नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा कलेक्टर जशपुर का कार्यभार ग्रहण किया,विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया
डॉ प्रियंका शुक्ला कलेक्टर जशपुर से स्थानन्तरित होने के बाद आज नवनियुक्त कलेक्टर श्री नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर को कार्यभार सौप भारमुक्त हो गयी
भारतीय प्रषासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेष के तहत् कलेक्टर श्री निलेष कुमार महोदव क्षीरसागर ने पदभार ग्रहण किया। श्री क्षीरसागर 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे इससे पूर्व राज्य ग्रामीण आजीविका मिषन के संचालक पद पर पदस्थ थे। उल्लेखनिय है कि निववर्तमान कलेक्टर डाॅ. प्रियंका शुक्ला को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
श्री क्षीरसागर ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत कलेक्टर कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों का परिचय प्राप्त कर उन्हें बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित किया।
श्री क्षीरसागर ने स्टेनों कक्ष, कलेक्टर न्यायालय, अधीक्षक कक्ष, एनआईसी, भू-अभिलेख, योजना एवं सांख्यिकी, स्थापना शाखा, लोक सेवा केन्द्र, क्रेडा सहित समस्त विभागों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं विभिन्न शाखाओं के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।