कोरबा जिला मुख्यालय में 3 नवम्बर को होगा राज्योत्सव

0
विभिन्न स्टालों के साथ रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे, समयसीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिए अधिकारियो को निर्देश

कोरबा :- छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय कोरबा में 3 नवंबर को राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर मो.कैैसर अब्दुल हक ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष आयोजित  समयसीमा की बैठक में बताया कि राज्य शासन द्वारा इस वर्ष राज्योत्सव 2017 के दौरान जिला मुख्यालय में भी एक दिवसीय जिला राज्योत्सव का आयोजन करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने जिला अधिकारियों को राज्योत्सव की तैयारियो के लिए जरुरी दिशा निर्देश दिए और बताया कि इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं कार्यक्रमों और शासन की उपलब्धियों को प्रर्दशित करने वाले आर्कषक एवं महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले स्टाल भी लगाए जायंेगे इसके अलावा आर्कषक एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा।
राज्योत्सव का आयोजन घंटाघर चौक से शिवाजी नगर दुर्गा उत्सव (दशहरा ) मैदान  के मुख्य मार्ग के दोनों ओर विभागीय स्टाल एवं अन्य गतिविधियों के मंच/स्टाल तथा दुर्गा उत्सव मैदान मे छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय (विलुप्त) खेलों का प्रदर्शन द्वारा किया जायेगा। राज्योत्सव में मुख्य रुप से छत्तीसगढ के सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर पर आधारित कार्यक्रम लोक नृत्य, लोकगीत, प्रश्नोत्तरी, हस्तशिल्प प्रदर्शनी, छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का विक्रय स्टाल, महिला स्व सहायता समूह, ,महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं,विहान जिला पंचायत के महिला समूहों द्वारा स्टाल लगाया जायेगा। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति तथा विभिन्न विषयों पर आधारित रंगोली तैयार की जायेगी,जिसमें बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छ भारत अभियान,साक्षरता,मतदाता जागरूकता द्वारा आयोजित किये जायेंगे। इच्छुक प्रतिभागी स्वेच्छा से अपनी कला का प्रदर्शन कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शित कर सकते है। इसके लिये परियोजना प्रशासक ए के गढ़ेवाल, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी रीमन सिंह, डीपीओ साक्षरता सतीश प्रकाश सिंह से कार्यलीयन समय में सम्पर्क किया जा सकता है। राज्योतसव की तैयारी के संबंध में आज कलेक्टर एवं विभागीय अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत सिह चंद्रवाल, डीएफओ कटघोरा एस जगदीशन, डीएफओ कोरबा श्री एस वेंकटाचलम, नगर निगम आयुक्त श्री रणवीर शर्मा, अपर कलेक्टर प्रियंका महोबिया,परियोजना प्रशासक ए.के.गढेवाल सहित विभिन्न विभागों के जिलास्तर के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed